🚜 सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन – कृषि मित्र अवसर

सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य दिलाने हेतु “कृषि समाधान” वेब पोर्टल का शुभारम्भ कर रही है। इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में एक कृषि मित्र के तौर पर कार्य करने हेतु स्थानीय युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

कृषि मित्र किसानों को FPO से जोड़ेगा, कृषि/बागवानी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा एवं उत्पादों को ऑनलाइन बेचने में मदद करेगा। कृषि मित्र को वेतन नहीं मिलेगा लेकिन उपलब्धियों के अनुसार मानदेय मिलेगा। किसी भी निजी निवेश की आवश्यकता नहीं है। फाउंडेशन मुफ्त में फ्रैंचाइज़ी लाइसेंस व प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।

📍 परियोजना प्रारंभिक क्षेत्र

उत्तरी भारत, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के चुनिंदा जिलों से। एक वर्ष बाद सम्पूर्ण भारत में लागू।

✅ कृषि मित्र बनने हेतु आवश्यक योग्यताएँ:

  • शिक्षा: कम से कम 10वीं पास
  • तकनीकी योग्यता: स्मार्टफोन पर कार्य करने में दक्ष
  • आयु: 20 से 50 वर्ष
  • विशेष गुण: ईमानदार, मेहनती, स्वस्थ और कृषि-उपज से संबंधित ज्ञान
  • चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन → ईमेल पर ऑनलाइन टेस्ट लिंक → 70%+ अंक → दस्तावेज़ी प्रक्रिया हेतु ईमेल

⚠️ कृपया ध्यान दें: सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन किसी से कोई भी फीस नहीं लेती। यदि कोई संस्था नौकरी/फ्रैंचाइज़ी के नाम पर पैसे मांगे तो तुरंत krishi@saraswati.co.in पर सूचित करें।