परिचय

भारतीय कृषि को हमेशा व्यापारियों की दया पर रखा गया है, जिसने कभी किसानों को समृद्ध नहीं बनाया। सरस्वती डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड (एक आई टी ई एस कंपनी जो वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट, डेटा डिजिटलाइजेशन, आईटी तकनीकी सहायता और मैनपावर आउटसोर्सिंग आदि के लिए जानी जाती है। वर्तमान में 22 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक राजस्व है और 1500 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है) किसानों के दर्द को महसूस करते हुए ( निदेशक भी किसान हैं) कृषि समाधान नामक एक अनूठा आईटी मंच लेकर आए हैं जो किसानों को उनकी उपज के लिए सम्मानजनक मूल्य दिलाने में मदद करेगा ताकि वे कृषि/बागवानी को एक व्यवहार्य व्यवसाय के रूप में पा सकें।

कृषि समाधान एक अनूठा मंच है जो किसानों को कृषि उपज की गुणवत्ता, उत्पादकता बढ़ाने व कृषि उत्पाद विक्रय की ऑनलाइन जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रगतिशील किसान व कृषि विशेषज्ञ अपने ज्ञान व अनुभवों को इस मंच के जरिये किसानों आम किसानो की सहायता के लिए लेखों या वीडियो द्वारा साझा कर सकते हैं |

हमारा प्रयत्न है की किसानो की सुविधा व ज्ञान वर्धन के लिए कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकी जानकारी, आधुनिक उपकरण , बेहतर बीज, नरसरी प्लांट , खाद व दवाइयों के उपयोग के विषय में जानकारी मिलती रहे जिसके लिए इस वेबसाइट पर विशेष व्यवस्था रहेगी |

किसान आम तौर पर कृषि पर होने वाले खर्चों का हिसाब किताब नहीं रखता और न ही यह जानकारी का रिकॉर्ड रखता की उन्होंने किस फसल के लिए कब कोनसी खाद डाली, कब कोनसे कीटनाशक व फंफुदी नाशक का प्रयोग किया उनसे फसल पर क्या प्रभाव पड़ा , किस दुकानदार ने क्या भाव उपलब्ध करवाई | फसल तैयार होने पर किस आढ़ती के जरिये किस मार्किट में बेचीं, क्या दाम मिला, कितना मार्किट तक पहुँचाने का खर्चा उठाना पड़ा और उनको वास्तव में उनकी फसल से क्या नकद आमदनी बची | किसानों के लिए कृषि समाधान में एक ऐप भी है जिसका उपयोग करने के लिए किसानो को पंजिकृत होना होगा व अपने लॉगिन आई डी से प्रवेश (साइन इन ) करके अपनी कृषि आय व्यय का हिसाब रख सकते हैं जिस से भविष्य में उपयुक्त जानकारी तुरंत उपलब्ध रहेगी जो कृषि व्यवसाय को अधिक लाभदायक बनाने के लिए समयानासर उपयुक्त योजना बनाने व निर्णय लेने मे सहायक होगी | पंजीकरण करें

कृषि समाधान कृषि व्यवसाय से जुडी सभी सहकारी सभाओं , फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन (FPOs ) व स्वयं सहायता समूहों या उनकी संस्थाओं को भी मंच प्रदान करती है जिसके जरिये व्यावसायिक प्रबंधन व किसानो को लाभदायक दाम पर उत्पाद ऑनलाइन बेचने की सुविधा रहेगी | यह सुविधा बहुत शीघ्र उपलब्ध होने वाली है |

अभी पंजीकरण करें

तात्कालिक लेख

कृषि , बागवानी सम्बंधित जानकारी साँझा एवं समस्याओं को उजागर करने तथा अंकित आर्टिकल के विषय में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए हमारे साथ पंजीकरण करें। अपने ज्ञान को व्यर्थ न गवाएं। इस मंच को ज्ञानवर्धक बनाने में सहयोग दें।

अभी पंजीकरण करें

उन्नत खेती खुषहाल किसान .........आप संग हम हैं कृषि समाधान ...

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार के रुप में वरदान साबित हो सकती है रीठा की खेती... ...

घराट का आटा ...

तत्कालीन वीडियो

समझना और समझाने की परम्परा से ही शिक्षित समाज की कल्पना की जा सकती है। इसी कड़ी में पुस्तकों से अर्जित ज्ञान के साथ अगर चलचित्रो (वीडियो) को भी दर्ज किया जाये तो समझाना एक आसान प्रक्रिया हो जाती है। किसानो, बागवानों एवं विशेषज्ञों से अनुरोध है की वो अपनी शिक्षा का सदुपयोग करें एवं इस मंच पर वीडियो को सांझा कर किसानों, बागवानों एवं सहयोगिओं को शिक्षित करें।

अभी पंजीकरण करें

तत्कालीन कृषि / /बागवानी संबंधी उत्पाद

हमारा प्यारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। देश की 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर करती है। यह दुखद विषय है की आज के तकनिकी युग में भी हमारे किसान भाई परंपरागत तरीकों से ही खेती कर रहे हैं। आज के युग में हमें जरूरत है कि हम अधिक से अधिक आधुनिक औजारों, एवं आधुनिक कृषि शिक्षा का प्रयोग कर अपने समय को व्यर्थ न करते हुए जयदा से ज्यादा पैदावार ले। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम किसानो के नविन तकनिक वाले औजार विक्रेता को इस मंच पर अपने उतपाद साँझा करने के लिए आमंत्रित करते है।

अभी पंजीकरण करें