हम जो हैं

> हम जो हैं

भारतीय कृषि को हमेशा व्यापारियों की दया पर रखा गया है, जिसने कभी किसानों को समृद्ध नहीं बनाया।  किसानों के दर्द को महसूस करते हुए कृषि समाधान एक अनूठा आईटी मंच लेकर आया है जो किसानों को उनकी उपज के लिए सम्मानजनक मूल्य दिलाने में मदद करेगा ताकि कृषि/बागवानी एक लाभकारी व्यवसाय के रूप स्थापित हो सकें।

कृषि समाधान, किसानों को कृषि उपज की गुणवत्ता, उत्पादकता बढ़ाने व कृषि उत्पाद विक्रय की ऑनलाइन जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रगतिशील किसान व कृषि विशेषज्ञ अपने ज्ञान व अनुभवों को इस मंच के तहत आम किसानो की सहायता के लिए लेखों या वीडियो द्वारा साझा कर सकते हैं।

कृषि समाधान का प्रयास है की किसानो की सुविधा व ज्ञान वर्धन के लिए कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकी जानकारी, आधुनिक उपकरण , बेहतर बीज, नर्सरी प्लांट, खाद व दवाइयों के उपयोग के विषय में जानकारी मिलती रहे जिसके लिए वेबसाइट पर विशेष व्यवस्था की गई है।

किसान आम तौर पर कृषि पर होने वाले खर्चों का हिसाब किताब नहीं रखता और न ही यह जानकारी का रिकॉर्ड रखता की कब और किस फसल के लिए किस खाद को डाली, किस कीटनाशक व फंफुदी नाशक का प्रयोग किया और उनसे फसल पर क्या प्रभाव पड़ा। किस दुकानदार ने उन्हें  किस भाव से उपलब्ध करवाई | फसल तैयार होने पर किस आढ़ती के द्वारा किस मार्किट में बेचीं, क्या दाम मिला, कितना मार्किट तक पहुँचाने में खर्चा आया और  वास्तव में उन्हें अपनी फसल से क्या नकद आमदनी बची | किसानों के लिए कृषि समाधान में एक ऐप भी है जिसका उपयोग करने के लिए किसानो को पंजिकृत होना होगा व अपने लॉगिन आई डी से प्रवेश (साइन इन ) करके अपनी कृषि आय – व्यय का हिसाब रख सकते हैं जिस से भविष्य में उपयुक्त जानकारी तुरंत उपलब्ध रहेगी जो कृषि व्यवसाय को अधिक लाभदायक बनाने के लिए समयानासर उपयुक्त योजना बनाने व निर्णय लेने मे सहायक होगी |

कृषि समाधान कृषि व्यवसाय से जुडी सभी सहकारी सभाओं , फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन (FPOs ) व स्वयं सहायता समूहों या उनकी संस्थाओं को भी मंच प्रदान करती है जिसके माध्यम से व्यावसायिक प्रबंधन व किसानो को लाभदायक दाम पर उत्पाद ऑनलाइन बेचने की सुविधा रहेगी

krishi samadhan