सेब के पौधों में असमय पतझड़ के कारण व निदान

सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन द्वारा सेब सीजन 2025 के लिए एक विशेष ऑनलाइन सर्वेक्षण शुरू किया गया है। यह सर्वे जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के सेब बागानों में पत्तियों के समय से पहले झड़ने (असमय पतझड़) के प्रमुख कारणों को समझने तथा किसानों को हुए वास्तविक नुकसान का मूल्यांकन  व  असमय पतझड़ की रोकथाम के उपाय खोजने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में बदलते मौसम, उभरती बीमारियाँ, कीट प्रकोप, असंतुलित स्प्रे शेड्यूल और पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याओं ने सेब उत्पादन को काफी प्रभावित किया है। कई क्षेत्रों में पत्तियाँ समय से पहले सूखकर गिर जाती हैं, जिससे फल का आकार, गुणवत्ता, रंग और उत्पादन क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। इस गंभीर समस्या की जड़ तक पहुँचने और भविष्य के लिए ठोस समाधान विकसित करने हेतु यह सर्वेक्षण अत्यंत आवश्यक है।

फाउंडेशन का उद्देश्य है कि किसानों द्वारा साझा की गई जानकारी का विश्लेषण कर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे आने वाले वर्षों में असमय पतझड़ की समस्या को नियंत्रित किया जा सके। यह सर्वेक्षण न केवल वैज्ञानिक अध्ययन में सहायक होगा बल्कि किसानों और विशेषज्ञों के बीच एक मज़बूत संवाद भी स्थापित करेगा।

सभी बागवानों से विनम्र निवेदन है कि वे इस सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें। जिन किसानों के बगीचे में पत्तियाँ स्वस्थ रहीं और पतझड़ नहीं हुआ, उनसे भी विशेष आग्रह है कि वे अपनी जानकारी अवश्य साझा करें, क्योंकि उनकी जानकारी समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

कृपया नीचे दिए गए लिंक पर पंजीकरण करें।

https://survey.krishisamadhan.org/

यदि आप सर्वे फॉर्म भरते हैं और इसे साझा करते हैं, तो आपको रेफ़रल पॉइंट भी दिए जाएंगे।

  • सर्वे लिंक शेयर करने पर 2 पॉइंट
  • आपके रेफ़रल लिंक से कोई व्यक्ति सर्वे पूरा करता है तो 5 पॉइंट

 

Referral Points

Medal

10 Points

Bronze Medal

25 Points

Silver Medal

50 Points

Gold Medal

100 Points

Platinum Medal

 

इन पॉइंट्स का उद्देश्य किसानों में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इससे हम यह समझ पाएंगे कि किसान किस प्रकार एक-दूसरे के हित में मिलकर कार्य कर रहे हैं तथा अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होना चाहते हैं। सर्वाधिक सक्रिय और सहायता करने वाले प्रतिभागियों को फाउंडेशन की ओर से विशेष सामाजिक जिम्मेदारियाँ और भूमिका प्रदान करने की भी संभावनाएँ हैं।.

कृपया सर्वे में दिए गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर चुनें। यह प्रश्नावली वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की है। आपका सहयोग सेब बागवानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और असमय पतझड़ की समस्या के स्थायी समाधान में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

जय हिन्द, जय किसान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *