सरकारी संस्थान
कृषि समाधान पोर्टल एक एकीकृत डिजिटल मंच है जो कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान केंद्रों को अपनी योजनाओं, अनुसंधान और कार्यक्रमों की जानकारी अधिकतम किसानों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में सहायक हो सकता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए, www.krishisamadhan.com पर click करें।
-
⚖️
प्रभावी योजना प्रचार के लिए कृषि समाधान प्लेटफॉर्म
कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी सरकारी विभाग कृषि समाधान प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं क्यूँकि प्लेटफार्म के साथ सम्पूर्ण भारत के किसान, किसान संगठन, सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह इत्यादि जुड़े रहेंगे। इससे उचित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
-
🛡️
सर्वेक्षेण कार्यों में सहयोग
सरकारी विभाग तथा कृषि क्षेत्र के सभी अनुसन्धान संस्थान, कृषि समाधान फाउंडेशन के सहयोग से किसी भी प्रकार के सर्वेक्षेण के लिए कम से काम समय में अधिक से अधिक किसानों, किसान संगठनो से जानकारी एकत्रित कर सकते हैं, जिससे सर्वेक्षेण पर व्यय को कम किया जा सकता हैं।
-
📈
किसान सेवा सुविधा
सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन के साथ संवद प्रत्येक पंचायत स्तर पर नियुक्त कृषि मित्र व ग्राम स्तर पर वितरण केंद्र के ज़रिये सरकार द्वारा कृषकों को दिए जाने वाली विभिन्न सुविधाओं जैसे की बीज, पौध, खाद, दवाईयां, उपकरण इत्यादि का वितरण तथा फसल बीमा, कृषि ऋण इत्यादि के लिए किसानो को परामर्श सेवाएं देने का प्रावधान है।
-
🚛
कृषि कार्यक्रम आयोजन
कृषि समाधान प्लेटफार्म पर सरकारी संस्थानों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण कायक्रमों, वर्कशॉप्स, सेमिनार्स, प्रशिक्षण यात्राएँ, किसान मेला, प्रदर्शनियां, Webinars इत्यादि आयोजनों में भाग लेने हेतु उपयुक्त किसानों, वैज्ञानिकों, प्रशिक्षुओं व विद्यार्थियों इत्यादि की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए online पंजीकरण का प्रावधान है, जो आयोजकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
-
👥
कृषि छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण
कृषि समाधान फाउंडेशन कृषि से सम्ब्नधित विश्वविद्यालयों के छात्रों को FPO के साथ जोड़ कर व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेगी ताकि छात्रों को कृषि की वास्तविक्ता का अनुभव हो पाए।
-
⚖️
बाजार संपर्क
कृषि समाधान पोर्टल सरकारी संस्थानो, विभागों से प्रोत्साहित/ पंजीकृत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), स्वयं सहायता समूह (SHGs), आदि द्वारा उत्पादित कृषि वस्तुओं को सीधे खरीदार से जोड़कर बाजार संपर्क प्रदान करता है जिससे उन्हें उत्पादित कृषि वस्तुओं को सही समय और सही मूल्य पर बेचने में मदद मिले और उनकी आय में वृद्धि हो सके।