हमारे लक्ष्य
हमारा उद्देश्य एक ऐसी पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो वर्ष 2030 तक किसानों को उनकी उपज के लिए
मौजूदा बाजार मूल्य की तुलना में 50% अधिक मूल्य प्राप्त करने में मदद करे। हम किसानों को उत्पादन
लागत कम करने में भी सहायता करना चाहते हैं, इसके लिए कृषि सामग्री को तुलनात्मक रूप से कम कीमत
पर उपलब्ध कराना, कटाई, ग्रेडिंग/छंटाई, पैकिंग और परिवहन आदि की लागत को कम करना, साथ ही
वितरण चैनल में उपज की बर्बादी को कम करना शामिल है।
फाउंडेशन का लक्ष्य Farmer Producer Organizations (FPOs), सहकारी समितियों और स्वयं सहायता
समूहों (SHGs) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करके कृषि को एक टिकाऊ और लाभकारी व्यवसाय के रूप
में स्थापित करना है। इससे भारत में खाद्य उत्पादों की प्रचुर आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा बनाए रखने में मदद
मिलेगी, साथ ही कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
फाउंडेशन का लक्ष्य ग्रामीण भारत में लगभग 3,00,000 शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के
अवसर सृजित करना और शहरी क्षेत्रों में 50,000 से अधिक युवाओं के लिए अतिरिक्त अप्रत्यक्ष रोजगार के
अवसर पैदा करना है।