बाजार भाव
सामान्य तौर पर बाजार ऐसी जगह है जहाँ किसी वस्तु या उत्पाद को ख़रीदा और बेचा जाता है। वर्तमान में उत्पाद का भाव या मूल्य क्या है इसकी जानकारी बाजार से ज्ञात होती है। बाजार भाव या मूल्य निर्धारित करने के लिए मांग और आपूर्ति के आधार पर मूल्य तय करता है। इसके अलावा रुझान, आपूर्तिकर्ताओं और मौजूदा खरीदारों के आधार पर भी बाज़ार मूल्य निर्धारित होता है।